-->

For You

☆ प्राणायाम करने के फायदे

Advertisemen 300x250
☆ प्राणायाम करें, आप रहेंगे बीमारियों से दूर

रोजाना प्राणायाम करने से न सिर्फ आप रोगमुक्त रहेंगे बल्कि ऊर्जावान भी बने रहेंगे। प्राणायाम ऐसी क्रिया है जिसमें भले ही शारीरिक मूवमेंट न हों लेकिन ऊर्जा शरीर के हर एक कोशिका को मिलती है। इसमें इस तरह से सांस ली जाती है, कि शरीर के हर एक अंग तक ऑक्सीजन पहुंच सके। इसके माध्यम से शरीर से कई विषैले पदार्थों को बाहर निकाला जा सकता है। नियमित तौर पर इसे करने से डिटॉक्सीफिकेशन प्रक्रिया होती है। साथ ही इम्यून सिस्टम भी सुधरता है।







80 हजार तंत्रिकाएं होती हैं शुद्ध

शरीर में मौजूद 80 हजार से ज्यादा तंत्रिकाएं प्राणायाम से शुद्ध होती हैं। इससे ऊर्जा का प्रवाह संतुलित रहने के साथ ही पूरा शरीर भी स्वस्थ रहता है। नियमित और सही तरीके से प्राणायाम करने से दिमाग और शरीर दोनों ही रोग मुक्त रहते हैं। अनुलोम विलोम एवं  भस्त्रिका आदि करने से हृदय संबंधी समस्याओं से लाभ मिलता है और दिल अच्छी तरह से काम करता है।


 


बीमारियों पर लगाम

हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और डिप्रेशन जैसी समस्या से भी प्राणायाम निजात दिलाता है। प्राणायाम के दौरान मेडिटेटिव यानी ध्यान लगाने की स्थिति में होने पर शरीर से ऐसे हॉर्मोन का स्राव होता है जो शरीर को पूरी तरह रिलैक्स करते हैं। अस्थमा या सांस की बीमारी होने पर इससे फेफड़ों को आराम मिलता है।


 


स्किन पर आता है ग्लो

प्राणायाम करने से ऑक्सीजन सभी अंगों तक आसानी से पहुंचती है जिसका असर पाचन क्रिया पर भी पड़ता है। पाचन तंत्र सुधरता है जिससे शारीरिक फिटनेस आने के साथ ही त्वचा पर भी चमक दिखाई देती है।


 


बढ़ती है एकाग्रता

प्राणायाम से एकाग्रता, याददाश्त बढ़ने के साथ ही तनाव कम होता है। साथ ही मस्तिष्क की तंत्रिकाएं रिलैक्स होती हैं, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ जाती है। यानी रक्त का संचार बढ़ जाता है और दिमाग को तनाव मुक्त होने में मदद मिलती है।


 


वजन भी होगा कम

प्राणायाम से शरीर पर पूरी तरह नियंत्रण रखने में मदद मिलती है। यही वजह है कि प्राणायाम में थोड़ी सी नियमितता आते ही बार-बार कुछ खाते रहने की इच्छा पर स्वतः ही ब्रेक लगने लग जाता है। इससे हमारे शरीर में होने वाला असंतुलन अपने आप ही कम होने लगता है। साथ ही पेट भी अंदर होता है।



 धन्यवाद!

Advertisemen 336x280

Read Also:

Related Posts
Disqus Comments