-->

For You

☆ बदलते मौसम में ऐसे संभाले अपनी सेहत

Advertisemen 300x250

☆ बदलते मौसम में ऐसे संभाले अपनी सेहत


बदलते मौसम के साथ सर्दी जुखाम व स्वांस की बीमारी होना आम बात है। यह बीमारियां हमारी जीवनचर्या को प्रभावित करती है। कुछ घरेलू उपचार से हम इन बीमारियों से बच सकते हैं।














● अखरोट:-


अखरोट खाने से सर्दी जुखाम व स्वांश की बीमारी से बचाव होता है। अजवाइन को गर्म पानी में मिलाकर दिन में दो बार पीने से खांसी व जुकाम में लाभ होता है। कफ वाली खांसी में भी यह अच्छा है।















● अलसी:-


अलसी का पानी पीने से सांस की बीमारी व खांसी मैं आराम मिलता है। दो चम्मच अलसी के बीजों को पानी में भिगो दें। 12 घंटे के बाद इस पानी को पी लें इससे दमे के मरीजों को बहुत फायदा होता है। भुनी अलसी को शहद के साथ चाटने से खांसी मिटती है। खांसी मैं अनार का रस पीने से लाभ होता है। शरीर मजबूत बनता है। अनार के फूलों के छिलके मुंह में रखकर चूसने से भी खांसी में आराम मिलता है।















● इसबगोल:-


इसबगोल के तीन-चार ग्राम बीजों को गर्म पानी से लेने से सांस व दमा के रोगियों को बड़ा फायदा होता है। अंगूर भी खांसी मैं आराम देता है। मुनक्का आग पर गर्म करके, उसके बीज निकाल कर पीसी हुई काली मिर्च मिलाकर रात को सोने से पहले खाने से भी खांसी नजला जुखाम में बहुत फायदा होता है। पिंड खजूर को दूध में मिलाकर खाने से खांसी दूर हो जाती है।














इन्हे भी पढें:-

● हरी सब्जियां और फल:-


इस बदलते मौसम में हर रोज हमें हरी सब्जियों, जैसे पालक, गाजर, टमाटर, इत्यादि का सेवन करना चाहिए इनसे हमारे शरीर में निखार आने लगता है तथा शरीर पर कहीं भी दाग-धब्बे हो, तो उन सभी का भी निवारण होने लगता है।
इनमें पाए जाने वाले सभी पोषक तत्व से हमारे शरीर का पाचन तंत्र स्वस्थ बना रहता है, जिससे हमें किसी भी बीमारी का सामना नहीं करना पड़ता है।















● स्वच्छ पानी का सेवन:-


इस प्रकार तेजी से बदलते हुए मौसम में हम बिना सोचे-समझे कहीं ना कहीं अस्वस्छ पानी का सेवन कर लेते हैं, जिससे हमें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को हर रोज कम से कम 2 लीटर स्वच्छ पानी का सेवन करना चाहिए















● प्रतिदिन स्नान:-


प्रतिदिन स्नान करने से व्यक्ति का शरीर पूरे दिन फूलो की तरह खिलखिला हुआ रहता है और सभी बीमारियों से दूर रहता है तथा शरीर की रौनक बढ़ जाती है इसलिए हमें हर रोज ठंडे या गुनगुने पानी से स्नान करना चाहिए।

धन्यवाद!


Advertisemen 336x280

Read Also:

Related Posts
Disqus Comments